फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फसल अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित किया

Sun, 17 Nov 2024 07:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के गोहाना के गांव घड़वाल में कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को जागरूक करते हुए।
विज्ञापन
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से रविवार को दस गांवों में फ्लैग मार्च निकाल कर किसानों को जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने गांवों में किसानों से चर्चा कर फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए प्रेरित किया। फसल अवशेष जलाने के मामलों को नियंत्रित करने के लिए विभाग के अधिकारी जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र मेहरा ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में फसल अवशेष जलाने की घटनाएं हुई हैं। गांव घड़वाल में फसल अवशेष जलाने के दो मामले सामने आए थे। अब तक उपमंडल में 10 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिसके लिए विभाग की टीम गांव-गांव जाकर किसानों के साथ चर्चा कर रही हैं। इसी के तहत रविवार को गांव घड़वाल में फ्लैग मार्च निकाल कर किसानों को जागरूक किया गया। चर्चा में किसानों को फसल अवशेष जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। इस दौरान डॉ. संजीत, डॉ. कुलदीप, एटीएम अंकेश, प्रवीन, तरूण, दीपक व मनीषा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें