गन्नौर। एनएच-44 के गन्नौर फ्लाईओवर पर शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने इनोवा को साइड मार दी। इससे इनोवा क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। टक्कर के बाद फ्लाईओवर पर जाम लग गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। बड़ी थाना पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त इनोवा को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। काफी समय के बाद यातायात बहाल हो सका।