फोटो : सोनीपत के राई हलके में ग्रामीणों से संपर्क साधते इनेलो जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक राम
सोनीपत। इनेलो जिला प्रभारी रामफल कुंडू ने रविवार को राई हलके के गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को 27 सितंबर को नूंह में जननायक देवीलाल की जयंती पर सम्मान दिवस समारोह में आने का न्योता दिया।
कुंडू ने हरियाणा को अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं जैसी समस्याओं से घिरा बताया। उन्होंने सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा कर अपनी राजनीति में व्यस्त रहने का आरोप लगाया।
कुंडू ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बताया।
उन्होंने कहा कि सोनीपत जिला पूरे हरियाणा में सबसे बड़ी भागीदारी दर्ज कराएगा। इस अवसर पर अजीत आंतिल, पूर्व एसपी अनूप दहिया, प्रदीप दहिया, अशोक कौशिक, ताहर सिंह चौहान, प्रमोद मोदी और मनजीत आदि नेता उपस्थित थे। संवाद