फोटो 18: सोनीपत के गांव पुरखास में निशान उठा कर पैदल शोभायात्रा का शुभारंभ करते विधायक देवेंद्र
- फोटो : स्वयं
गन्नौर। फाल्गुन के अवसर पर रविवार को श्री श्याम सेवा समिति, पुरखास की ओर से 5वीं पैदल शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु हाथों में रंग-बिरंगे निशान लेकर भजनों की धुन पर करीब 13 किलोमीटर की दूरी तय कर चुलकाना धाम पहुंचे।
शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक देवेंद्र कादियान ने ज्योत जलाकर किया। विधायक ने कहा कि चुलकाना धाम वह पवित्र स्थल है जहां दानवीर बर्बरीक ने धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश दान किया था। उन्होंने बताया कि फाल्गुन का महीना हमें त्याग, भक्ति और सेवा की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी से कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और एकता मजबूत होती है। शोभायात्रा में सुनील उर्फ शीनू, सतीश, अमित उर्फ टीटू, संदीप स्वामी, रविंद्र भी मौजूद रहे।