सोनीपत के राई स्थित इनेलो कार्यालय में हलकाध्यक्ष प्रदीप दहिया नाहरा का स्वागत करते जिलाध्यक्ष
- फोटो : सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र में कचड़े से भरी टूटी नाली। संवाद
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए राई और सोनीपत के हलका अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनेलो ने प्रदीप दहिया नाहरा को राई और मास्टर बिट्टू को सोनीपत हलके का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों के हलका अध्यक्ष बनने पर सोमवार को राई स्थित इनेलो कार्यालय में उनका स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि पार्टी की नई टीम सोनीपत जिले की धरती पर इनेलो की विचार धारा, संघर्ष और सेवा की परंपरा को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। द्रोणाचार्य अवॉर्डी अनूप दहिया ने कहा कि इनेलो 36 बिरादरी की पार्टी है। आज मुख्य विपक्ष की भूमिका इनेलो पार्टी निभा रही है।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी आज भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है। जिले की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदीप दहिया ने कहा इनेलो नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसको वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को साथ लेकर राई हलके के संगठन को मजबूत करेंगे।
इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, अशोक कौशिक, करण चहल, रामकिशन मलिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरणपाल चौहान, पूर्व हलका अध्यक्ष राजेश पलड़ी, सूरत सिंह आंतिल, युवा अध्यक्ष राकेश दहिया, सिंटू त्यागी मौजूद रहे।