। सारंग रोड आरयूबी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग घायल हो गए। पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के लिए शव को शवदाह गृह में रखवा दिया गया।
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सारंग रोड रेलवे अंडर ब्रिज के पास शनिवार दोपहर को लाइन पार करते समय सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध घायल हो गया था। तभी राहगीरों ने मामले की सूचना थाना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर घायल वृद्ध को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। अज्ञात वृद्ध की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसने उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शव सफेद रंग और नीली धारीदार कमीज तथा काले रंग के बंद गले में लिपटा हुआ था।