फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राई और लिवान में पेयजल संकट दूर करने की पहल शुरू

Wed, 17 Dec 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के गांव राई में पानी की लाइन डालने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे अ​धिकारियों से ब
विज्ञापन
सोनीपत। राई और लिवान गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार को सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) के अधिकारियों ने निगम पार्षद पुनीत राई के साथ गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल लाइन डालने और पानी एकत्रित करने के लिए स्टोरेज टैंक बनाने के संभावित स्थानों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसएमडीए के मुख्य अभियंता राजीव गुप्ता, कार्यकारी अभियंता आलोक व एसडीओ अंकित दहिया ने स्टोरेज टैंक के निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन को लेकर तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि राई और लिवान गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है।
इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए यमुना नदी से पानी लाकर दोनों गांवों तक पहुंचाने की योजना तैयार की गई है। इसके के तहत असावरपुर से राई गांव तक 300 एमएम की पाइपलाइन डाली जाएगी जबकि राई से लिवान गांव तक 250 एमएम की पाइपलाइन डाली जाएगी। इस पूरी परियोजना पर करीब 6 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें