फोटो : सोनीपत के गन्नौर लघु सचिवालय में लगे शिविर में पहुंची महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देती
गन्नौर। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए बीडीपीओ कार्यालय में लगाए गए तीन दिवसीय शिविर में पहुंचे लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न विभागों के ओर से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
नगर पालिका, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रोजगार विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग की ओर से स्टाल लगाकर लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। वहीं, दोपहर बाद शिविर में लोगों की आवाजाही कम हो गई। संवाद