फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुश्ती में इंदु और खुशी ने जीता स्वर्ण

Mon, 24 Nov 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :08: सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता इंदु और खुशी अपने प्रशिक्षक राजे
विज्ञापन
सोनीपत। पहलवान इंदु और खुशी ने सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन की तरफ से बागपत के बुढ़पुर में आयोजित प्रतियोगिता में में पदक जीता।
विज्ञापन

इंदु ने 50 किलो और खुशी ने 62 किलो भार वर्ग में पदक जीतकर लौटीं तो उनका स्वागत कियाग या। गांव राठधना स्थित चौधरी सूरत सिंह कुश्ती अकादमी में अभ्यास करने वाली खिलाड़ियों के प्रशिक्षक राजेश सरोहा ने बेटियों की इस उपलब्धि को उनके निरंतर प्रयास, तकनीक और धैर्य का प्रतिफल बताया।
उन्होंने कहा कि यह जीत आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी उनका उत्साह बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इंदु और खुशी की यह जीत न सिर्फ कुश्ती अखाड़े में उनके संघर्ष की कहानी कहती है बल्कि अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा भी है जो खेलों में अपना भविष्य संवारना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें