फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कैंपः 206 दिन बाद मैट पर महिला पहलवान, साक्षी मलिक और विनेश फौगाट ने मांगी छुट्टी

Sat, 10 Oct 2020 10:28 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, सोनीपत

सार

  • लखनऊ के साई सेंटर में कोरोना के कारण 17 मार्च को स्थगित हुआ था कैंप
  • विनेश फौगाट ने निजी स्टाफ रखने की शर्त मंजूर होने के बाद भी मांगी छुट्टी
विज्ञापन
Vinesh Phogat and Sakshi Malik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कारण नेशनल कैंप स्थगित होने पर कुश्ती से दूर चल रहीं महिला पहलवान 206 दिन बाद शनिवार से मैट पर उतरेंगी। महिला पहलवानों के नेशनल कैंप को कई बार शुरू करने की तैयारी हुई, लेकिन हर बार किसी कारण से उसे आगे बढ़ाना पड़ा। यह जरूर है कि नेशनल कैंप में शुरुआत के दिन में ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक, विनेश फौगाट समेत चार पहलवान नहीं रहेगी, क्योंकि साक्षी को चोट लगी है तो विनेश व अन्य ने जरूरी काम होने की बात कहते हुए छुट्टी मांगी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही विनेश फौगाट ने कोरोना के कारण निजी स्टाफ रखने की शर्त रखी थी, जिसे कुश्ती संघ से मंजूरी भी मिल गई है। ओलंपिक की तैयारियों के लिए लखनऊ के साई सेंटर में मार्च में कुश्ती का नेशनल कैंप चल रहा था। लेकिन सरकार ने 17 मार्च को सभी स्टेडियम व साई सेंटर बंद करने के आदेश दिए तो नेशनल कैंप को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद सभी पहलवान अपने घर चले गए।

उसके बाद से कुछ पहलवान किसी तरह अपनी प्रैक्टिस को जारी रखे हुए हैं तो प्रैक्टिस नहीं कर पाने वाली पहलवान शरीर फिट रखने के लिए व्यायाम कर रही हैं। जहां एक सितंबर से पुरुषों का नेशनल कैंप सोनीपत में शुरू हो चुका है, वहीं महिलाओं का नेशनल कैंप भी उसी समय शुरू होना था। लेकिन उस समय अधिकतर महिला पहलवानों ने कोरोना का कहर अधिक होने के कारण नेशनल कैंप में जाने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद कई बार नेशनल कैंप शुरू करने की तैयारी हुई तो वह भी सिरे नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन


इस बार 206 दिन बाद शनिवार लखनऊ के साई सेंटर में महिला पहलवानों का नेशनल कैंप जरूर होगा। इस नेशनल कैंप के लिए 16 महिला पहलवानों को चुना गया है जो ओलंपिक के लिए प्रैक्टिस करेगी।
विज्ञापन

साक्षी के पैर में चोट तो विनेश को जरूरी काम

ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक के पैर में चोट है और इस कारण ही उसने कैंप में शुरुआती दिनों के लिए छुट्टी मांगी है। इसके साथ ही विनेश फौगाट ने खुद को जरूरी काम बताया है तो सीमा को रेलवे से नौकरी छोड़कर प्रदेश में कोच के पद पर ज्वाइन करना है और ललिता को भी जरूरी काम है।

इसलिए नेशनल कैंप के शुरुआती दिनों में इनके शामिल होने की उम्मीद नहीं है। भारतीय कुश्ती संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने बताया कि साक्षी के पैर में चोट लगी है, जिसने कुछ दिनों के लिए छुट्टी मांगी है। इसके अलावा भी कई पहलवानों ने नेशनल कैंप में कुछ दिन बाद आने की बात कही है।

नेशनल कैंप में इन पहलवानों को मिली जगह
50 किलो में निर्मला देवी, सीमा, पिंकी, अंकुश, 53 किलो में विनेश, ललिता, अंजू, 57 किलो में अंशु, सरिता, पूजा ढांडा, 62 किलो में सोनम, साक्षी मलिक, नवजौत कौर, 68 किलो में दिव्या काकरान, निशा, अनीता शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें