फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम ढाका रवाना

Sat, 08 Nov 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :33: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर से भारतीय तीरंदाजी दल को रवाना करते साई के क्षेत्री - फोटो : निफ्ट में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ विद्य‌ार्थी
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बहालगढ़ स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र से भारतीय तीरंदाजी टीम शुक्रवार को बांग्लादेश के ढाका के लिए रवाना हो गई। टीम 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता 8 से 14 नवंबर तक बांग्लादेश आर्मी स्टेडियम एवं नेशनल स्टेडियम ढाका में आयोजित होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने साई केंद्र में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में विशेष अभ्यास किया। भारतीय दल में तीरंदाज अतनू दास, धीरज बोम्मा देवरा, अंकिता भाकत, अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेणम शामिल हैं।
टीम के साथ कोच राहुल बनर्जी, पूर्णिमा महतो, शिरीष जयंत नानावरे और कुनाल हैं। प्रतियोगिता में 30 देशों के 209 तीरंदाज रिकर्व और कंपाउंड वर्ग की 10 स्वर्ण पदक स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने टीम को शुभकामना देते हुए कहा कि खिलाडिय़ों ने शिविर में जमकर मेहनत की है। वह ढाका में भारत का परचम लहराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें