फोटो 09: सोनीपत के गोहाना बाईपास स्थित इंडियन मॉडर्न स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 जूडो चैंपियन
- फोटो : credit
सोनीपत। गोहाना बाईपास स्थित इंडियन मॉडर्न स्कूल में रविवार को तीन दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 जूडो चैंपियनशिप संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। ओवरऑल चैंपियनशिप पर इंडियन स्कूल के खिलाड़ियों ने कब्जा किया।
लड़कों में हिसार से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की टीम और लड़कियों में सिरसा से साह सतनाम स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्राचार्य राजेंद्र सिंह गाहल्याण ने सभी प्रांतों से आए हुए प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों को बधाई दी।
मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर कठिन परिश्रम करना जरूरी हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन समारोह में पदक विजेता खिलाड़ियों व विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।