फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के पथ पर दौड़ रहा भारत : विधायक

Sun, 17 Aug 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के खरखौदा से यूईआर-2 के उद्घाटन समारोह रैली के लिए काफिले को रवाना करते विधायक
विज्ञापन
खरखौदा। आज का भारत नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है। देश की जनता इसका सीधा लाभ उठा रही है।
विज्ञापन

ये बातें विधायक पवन खरखौदा ने रविवार को समर्थकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूईआर-2 के उद्घाटन समारोह रैली में शामिल होने के लिए जाने वाले काफिले को रवाना करने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि यूईआर-2 का शुभारंभ दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे जहां यातायात व्यवस्था सुगम होगी, वहीं उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन

विधायक ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के तहत भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनेगा। संवाद

फोटो 06: सोनीपत के खरखौदा से यूईआर-2 के उद्घाटन समारोह रैली के लिए काफिले को रवाना करते विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें