फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंडिया गठबंधन व कांग्रेस रही मोदी के निशाने पर, गढ़ में आकर हुड्डा पर एक शब्द नहीं

Sat, 18 May 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रविंद्र कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ कहे जाने वाले गोहाना क्षेत्र में विजय संकल्प रैली कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इंडिया गठबंधन के साथ ही वह गांधी परिवार पर पूरी तरह हमलावर नजर आए। हालांकि पूरी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भूपेंद्र हुड्डा पर एक शब्द तक नहीं कहा। गांधी परिवार को शाही परिवार बताते हुए कटाक्ष करते रहे।
प्रधानमंत्री के गोहाना में रैली रखने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह भूपेंद्र हुड्डा पर जरूर निशाना साधेंगे, लेकिन उन्होंने अपने पूरे भाषण में हुड्डा को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती को देशभक्तों की धरती बताते हुए यहां के युवाओं की सेना व खेलों में भागीदारी के जमकर कसीदे गढ़े। गोहाना में उनका पूरा भाषण राम मंदिर, अनुच्छेद 370 व सेना पर ही फोकस रहा। इन तीनों मामलों में खुद की उपलब्धियां बताते हुए कांग्रेस की नाकामियां भी खूब गिनवाईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हरियाणा की रोटी खाई है। इसलिए यहां की माताओं, बहनों का उन पर कर्ज है और वह इस कर्ज को जरूर उतारेंगे। गोहाना की मशहूर मातूराम की जलेबियों का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 4 जून को मातूराम की जलेबियों का क्या होगा। सारी की सारी दुकान खाली हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो भी योजनाएं होती थीं, वह सब शाही परिवार को खुश करने के लिए होती थीं। राम मंदिर पर कहा कि कांग्रेस की मंशा राम मंदिर के प्रति खतरनाक है। उनके नेता राम मंदिर को बेकार बताते हैं। कांग्रेस ने वोट जिहादियों को खुश करने के लिए राम मंदिर नहीं बनने दिया था। अब कांग्रेस चाहती है कि रामलला फिर से टेंट में रहें। कांग्रेस ने राम मंदिर में आने का निमंत्रण तक ठुकरा दिया, जबकि राम मंदिर के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ने वाले इकबाल अंसारी ने निमंत्रण को स्वीकार कर लिया।
प्रधानमंत्री बोले कि देश की सीमा पर जो जवान और हरियाणा के छोरे तैनात हैं, उन्हें खुली छूट दे रखी है कि दुश्मन को जवाब देने में गोलियां गिनने की जरूरत नहीं है। यही कारण है कि अब देश की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देखता। उन्होंने कहा कि हरियाणा की वह धरती है, जहां पर युद्ध में भी गीता का ज्ञान सुनाया जाता है। जब मुकाबला सत्य और असत्य के बीच होता है तो जीत सत्य की होती है। (संवाद)

देश में वर्ष 2036 में कराएंगे ओलंपिक
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं के पास भरपूर क्षमता है। खेलों में यहां के युवा खूब पदक लेकर आते हैं। खेलों के मामले में खुला बजट दिया और सरकार हर खिलाड़ी को हर माह 50 हजार रुपये दे रही है, ताकि अपने खेल को निखार सके। टॉप्स जैसी स्कीम चलाई जा रही है। यही कारण है कि ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश ने अब तक सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। वर्ष 2036 का ओलंपिक देश में कराने की पहल पर काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


मंच पर नहीं दिखे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंच पर नजर नहीं आए। न ही मंच के पीछे लगे होर्डिंग में उनकी फोटो नजर आई। होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी, सोनीपत से प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली व रोहतक से प्रत्याशी अरविंद शर्मा की फोटो लगी थी। इतना ही नहीं, अबकी बार 400 पार नहीं, अबकी बार मोदी सरकार का नारा मंच पर लिखा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें