फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक ने पीसीआर, रेहड़ी व पिकअप को मारी टक्कर, एक घायल

Sat, 18 May 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में कुराड़ के पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद
विज्ञापन
राई(सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर कुराड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जूस की रेहड़ी, पुलिस पीसीआर और पिकअप को टक्कर मार दी। इससे जूस रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एएसआई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस पीसीआर पर नियुक्त एएसआई देवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ मुरथल से हलदाना बॉर्डर की तरफ सर्विस लेन से जा रहे थे। जब कुराड़ के पास पहुंचे तो तो अचानक तेज रफ्तार ट्रक आया और सड़क किनारे गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाकर खड़े मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर फिलहाल गांव कुराड़ निवासी लोकेंद्र की रेहड़ी को टक्कर मार दी। इसके साथ ही पुलिस पीसीआर में भी पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद सामने से आ रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।
पुलिस पीसीआरसवार कर्मी गन्ने की जूस की रेहड़ी के पीछे फंसे लोकेंद्र व पिकअप सवार लोगों को निकालने लगे तो ट्रक चालक मौके से भाग गया। हादसे में लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना के बाद मुरथल थाना से एएसआई पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके से पहुंचे। उन्होंने घायल लोकेंद्र को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में कुराड़ के पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें