फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस...पांच दिन दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sun, 10 Aug 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के चलते दिल्ली में भारी वाहनों का आवागमन पांच दिन प्रभावित रहेगा। इसके लिए जीटी रोड से दिल्ली जाने वाले वाहनों को अन्य मार्गों से गुजारा जाएगा। जाम से बचने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों की पार्किंग का भी अलग से प्रबंध किया है।
विज्ञापन


डीसीपी प्रबिना पी ने बताया कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होना है। उसके चलते निश्चित दिन भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहेगा। ऐसे में भारी वाहनों को 10 अगस्त की रात 08 बजे से 11 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे तक, 12 अगस्त की रात 08 बजे से 13 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे तक और 14 अगस्त की रात 08 बजे से 15 अगस्त को आयोजन के संपन्न होने तक दिल्ली में नहीं जाने दिया जाएगा।
जीटी रोड पर भीड़ से बचने के लिए पानीपत से सनौली होकर तथा सोनीपत से गढ़ मिर्कपुर होते हुए वाया बागपत वाहन दिल्ली जा सकते हैं। इसी प्रकार गुरुग्राम की तरफ जाने वाले वाहन वाया बहादुरगढ़ जा सकते हैं।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था

निर्धारित तिथियों को भारी वाहनों को दिल्ली की ओर जाने से पहले ही सर्विस-रोड और निर्धारित पार्किंग स्थलों की ओर मोड़ा जाएगा। प्रमुख पार्किंग स्थल बड़ी औद्योगिक क्षेत्र का गेट नंबर दो, कुराड़-गोहाना बाईपास डायवर्जन, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, केजीपी की तरफ उतरने वाला मार्ग (दिल्ली की तरफ) व एचएसआईआईडीसी कुंडली रहेगा।

हाईवे पर 13 जगहों पर लगेंगे पुलिस नाके
नेशनल हाईवे-44 पर 13 पुलिस नाके लगाए जाएंगे। जिसमें जीटी गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे, काली माता मंदिर बड़ी के सामने, बड़ी गांव के सामने दो नाके लगेंगे, मुरथल में रॉयल ढाबे के पास नाके लगाए जाएंगे। कुराड़ बाईपास, 334 बी के नीचे राई के पास दो नाके लगाए जाएंगे। एनएच-44 पर अशोका विवि के कट पर, केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट पर दो नाके, ड्रेन नंबर आठ फ्लाईओवर के पास, एचएसआईआईडीसी कुंडली निफ्टम चौक के पास नाका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें