फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 12 Oct 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम बदलते ही डेंगू ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में अब तक डेंगू के 82, मलेरिया के 15 और चिकनगुनिया के तीन मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। पांच दिन में डेंगू के 12 मरीज बढ़ गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाकों में फॉगिंग और लार्वा जांच अभियान शुरू कर दिया है। जहां-जहां मरीज मिले हैं, वहां नियमित निगरानी रखी जा रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। डेंगू और वायरल बुखार के मामलों में बढ़ोतरी के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि इस समय हल्का बुखार, बदन दर्द और थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय रहते ब्लड प्लेटलेट की जांच करवाना जरूरी है।



166 टीमों ने संभाला है फील्ड मोर्चा

स्वास्थ्य विभाग ने 166 टीमों को फील्ड में उतारा है, जो घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। टीम सदस्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि घरों में पानी जमा न होने दें और मच्छरों के लार्वा न पनपने दें। टीमें लोगों से अपील कर रही हैं कि बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच कराएं और स्वयं इलाज न करें।
विज्ञापन




मौसम बना मच्छरों के लिए अनुकूल

अधिकारियों के अनुसार बारिश और नमी के कारण एडीज मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण बन गया है। यही वजह है कि अब डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें