फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
फोटो: : सोनीपत के खाटू श्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के शुभारंभ पर कथा व्या
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी के निकट खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। 4 अक्तूबर तक चलने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भूरे बाबा मंदिर से खाटू श्याम मंदिर तक निकली कलश यात्रा में विधायक निखिल मदान भी पत्नी निखिता मदान के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयघोष किए। विधायक निखिल मदान और निखिता मदान ने पूजा-अर्चना की और कथा व्यास आचार्य वरुण कौशिक का अभिवादन किया। निखिल मदान ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म, संस्कार और सदाचार का मार्ग दिखाती है। उन्होंने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को महायज्ञ के लिए शुभकामनाएं दीं। निखिता मदान ने कलश यात्रा में भाग लेते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
रोजाना तीन से छह बजे तक होगी कथा
महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम छह बजे तक कथा होगी। इस दौरान मंदिर के प्रधान राकेश मित्तल, रजनी मित्तल, सुदेश गर्ग, महावीर गर्ग, आदित्य मित्तल, मनमोहन दहिया, प्रेम रोहिल्ला, नरेश गोयल और रेखा गर्ग समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें