फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन लाख रुपये की लागत से गली निर्माण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
गोहाना के वार्ड नंबर 23 में गली निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए चेयरपर्सन रजनी विरमानी। स्र - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वार्ड नंबर-23 में गली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद जगदीश राय ने की।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से करीब तीन लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण कराया जाएगा। गली में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। उन्होंने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए नगर परिषद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें