फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत में पार्क में लिखा, आई लव मोहम्मद और लव जिहाद

Thu, 02 Oct 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :07: सोनीपत के मुरथल रोड पर श्रीराम पार्क के झूले पर लिखे धर्म विशेष के स्लोगन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर-प्रदेश के बरेली समेत देशभर में आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब सोनीपत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। मुरथल रोड स्थित श्रीराम पार्क में बुधवार सुबह लोग टहलने पहुंचे तो आई लव मोहम्मद और धर्म विशेष के नारे लिखे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। इधर, पूरे प्रकरण पर विश्व हिंदू परिषद ने रोष जताया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह स्थानीय लोग जब श्रीराम पार्क में टहलने पहुंचे तो झूलों पर आई लव मोहम्मद और आई लव जिहाद और कुछ जगहों पर अरबी भाषा में 786 लिखा मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस व प्रशासन को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को स्लोगन लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग सत्संग प्रमुख नरेंद्र पाल शर्मा कहा कि इस तरह के मामलों में अक्सर सांप्रदायिक तनाव बढ़ने का खतरा होता है। लिहाजा प्रशासन को शिकायत दी जा रही है। ताकि, माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

शरारती तत्वों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई : मेयर

पार्क में सांप्रदायिक नारे लिखे जाने की सूचना पर मेयर राजीव जैन भी माैके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्क में धर्म विशेष के स्लोगन लिखकर किसी ने धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की है। पुलिस को शरारती तत्वों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

फोटो :07: सोनीपत के मुरथल रोड पर श्रीराम पार्क के झूले पर लिखे धर्म विशेष के स्लोगन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें