फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीस साल बाद आज आधुनिक तरीके से होगी रामलीला

Wed, 01 Oct 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। लंबे अंतराल के बाद शहर में एक बार फिर रामलीला का दरबार सजने जा रहा है। 20 वर्ष बाद 1 अक्तूबर को राम मंदिर में रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े 14 प्रसंग आधुनिक लाइट और साउंड तकनीक के साथ प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में 1000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

गन्नौर वेलफेयर ट्रस्ट व लायंस क्लब गन्नौर गौरव के सहयोग से आयोजित हो रहे कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि और नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी विशिष्ट अतिथि होंगे। संयोजक अंकित मल्होत्रा ने बताया कि श्रीराम की भूमिका बादल छिक्कारा व अंकित मल्होत्रा, लक्ष्मण की भूमिका प्रिंस पहल, सीता की भूमिका डिंपी मल्होत्रा व नाम्या जग्या निभाएंगी।
रावण की भूमिका डाॅ. मनोज करेंगे। इसके अतिरिक्त दशरथ, जनक, हनुमान, लव-कुश, मेघनाद आदि भूमिकाओं में भी स्थानीय कलाकार शामिल होंगे। नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 अक्तूबर को झांकियां निकाली जाएंगी। उसके बाद बीएसटी ग्राउंड में शाम साढ़े छह बजे रावण दहन किया जाएगा।रामलीला का निर्देशन डाॅ. मनोज कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें