सोनीपत के गन्नौर में गांव खेड़ी गुज्जर में पंचायती जमीन में हुए अवैध कब्जे को हटाता बुलडोजर। संव
गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर में पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर की सहायता से हटवाया दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार गजे सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे को छुड़वाया।
कब्जाधारी खेड़ी गांव के धर्मबीर, सेठपाल, लिछा, रामधन, ब्रह्मा, ओमा व जुगती उर्फ लेखू 25 साल से गांव की 18 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती कर रहे थे। उन्हें पहले भी पंचायती जमीन में अवैध कब्जा छोड़ने के आदेश दिए थे, उसके बावजूद भी कब्जाधारी खेती कर रहे थे। नायब तहसीलदार गजे सिंह ने चेताया कि यदि पंचायती जमीन पर फिर से कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही किया जाएगा। अगर किसी गांव में पंचायती जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा किया हुआ है तो उसे खुद खाली कर दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।