फोटो 06: सोनीपत के खरखौदा में आयोजित कार्यशाला के दौरान बाएं से दाएं जिला महामंत्री तरुण देवीदा
खरखौदा। भारतीय जनता पार्टी खरखौदा मंडल की ओर से शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं के आपसी तालमेल को मजबूत करना और संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाना रहा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर बल दिया गया।
विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही सेवा का मार्ग प्रशस्त करती है। कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर काम करने से ही पार्टी मजबूत होगी। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
इसमें आंबेडकर जयंती, बलिदान दिवस, आपातकाल दिवस, पार्टी स्थापना दिवस, पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती, मंगल पांडेय जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी जयंती सहित प्रमुख अवसर को व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज बताया कि बैठक में तय किया गया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।
कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और उनके प्रयासों से ही भाजपा की जन-जन तक पहुंच संभव है। इस दौरान जिला महामंत्री तरुण देवीदास, जिला उपाध्यक्ष अरुण चौहान, जिला मंत्री राजीव भारद्वाज, नपा चेयरमैन हीरालाल भी मौजूद रहे।