फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौ साल की बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिंकू को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनके पड़ोस के गांव का रहने वाला रिंकू पेयजल सप्लाई करने आता था। वह उनके घर पर भी पानी देकर जाता था। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले रिंकू बाइक से उनके घर आया और कहा कि उसे गेहूं का बैग लेकर घर जाना है। वह अपनी बेटी को उसके साथ भेज दे, ताकि वह गेहूं का बैग पकड़ कर बैठी रहे। जिस पर उसकी पत्नी ने बेटी को मदद के लिए रिंकू के भेज दिया। बेटी ने घर आकर बताया कि रिंकू उसे नहर के पास ले गया और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। जिस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें