फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22000 में यूपी से लेकर आया अवैध पिस्तौल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शस्त्र निरोधक टीम ने एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जींद के गांव शामलो कलां का रहने वाला अश्विनी उर्फ विलेन है। आरोपी ने यूपी से अवैध हथियार लेकर आने की बात कही है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शस्त्र निरोधक टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही नरेश के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। टीम जब शहर के औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद थी तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में युवक के पास से 32 बोर का अवैध देशी पिस्तौल मिला। आरोपी ने अपनी पहचान जिला जींद के गांव शामलो कलां निवासी अश्विनी उर्फ विलेन के रूप में दी। आरोपी ने बताया कि वह पिस्तौल को उत्तर प्रदेश के जिला शामली के मलकपुर निवासी इमरान से 22 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पिस्तौल बेचने वाले का पता लगाकर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें