फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खुरमपुर में फिर पकड़ा तेल का अवैध भंडार, 1450 लीटर पेट्रोल व 50 लीटर डीजल बरामद

Sun, 09 Feb 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के खरखौदा स्थित गांव खुरमपुर में डीजल व पेट्रोल के अवैध भंडारण को लेकर जांच करत
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खुरमपुर स्थित एक प्लॉट में पुलिस व खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने छापा डालकर अवैध रूप से पेट्रोल व डीजल के भंडारण का खुलासा किया है। पुलिस ने वहां से 1450 लीटर पेट्रोल व 50 लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी हाईवे से डीजल व पेट्रोल लेकर जाने वाले टैंकर चालकों से मिलीभगत कर अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल लेकर बेचते हैं।
विज्ञापन


खाद्य एवं पूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पुलिस टीम ने उनको सूचना दी थी कि गांव खुरमपुर स्थित प्लॉट में अवैध रूप से पेट्रोल व डीजल का स्टॉक रखा है। इसपर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर गांव गढ़ी हकीकत निवासी संदीप मिला। जिसने मौके पर मिले पेट्रोल व डीजल को अपना बताया। वह टीम को पेट्रोल-डीजल रखने का कोई लाइसेंस नहीं दे सका। टीम ने वहां जांच की तो सात ड्रम पेट्रोल से भरे मिले। साथ ही दो ड्रम आधे-आधे भरे मिले। इनमें एक में डीजल व दूसरे में पेट्रोल मिला। पुलिस ने अजीत सिंह के बयान पर संदीप व प्लॉट मालिक बलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। ज्वलनशील पदार्थ को गांव के रिहायशी क्षेत्र में रखा गया था। ऐसे में आग लगने पर बड़ी अनहोनी होने का डर बना हुआ था। जांच में सामने आया है कि आरोपी हाईवे से गुजरने वाले तेल टैंकर चालकों से मिलीभगत कर कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल लेकर उसे अवैध रूप से बेचकर मुनाफा कमाते हैं। यहां कहां से आता था और किनको बेचा जाता है, इसका जांच के बाद खुलासा होगा।


-छापा डालकर पेट्रोल व डीजल के ड्रम पकड़े हैं। दो लोगों के गिरफ्तार किया गया। यह आसपास से गुजरने वाले टैंकरों से तेल लेते हैं। जांच की जा रही है कि अवैध धंधे के तार कहां तक जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इंस्पेक्टर बीर सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें