फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ीं, पंजाब से लाते थे विस्फोटक पदार्थ

विज्ञापन
सोनीपत फैक्टरी में पटाखे तैयार करते मिले श्रमिकों से बातचीत करती टीम। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को सोनीपत के ओल्ड औद्योगिक क्षेत्र व प्याऊ मनियारी में छापा मारकर अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली दो फैक्टरियों से भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया। टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि सोनीपत फैक्टरी में नाबालिग और महिलाओं से पटाखे बनवाए जा रहे थे। फैक्टरी में पटाखे बनाने के लिए पंजाब से अवैध रूप से एसिड और एथनाल समेत विस्फोटक पदार्थ लाया जाता था। देर रात तक टीम फैक्टरियों का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी थी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार तीसरे पहर टीम रोहतक रोड स्थित पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची। यहां आबादी क्षेत्र के पास स्थित एक फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। इस दौरान टीम ने निर्माणाधीन आतिशबाजी, सैकड़ों लीटर नाइट्रिक एसिड व एथनाल और करीब 50 बोरे पत्थर चूरा पकड़ा। पटाखों के लिए ज्वलनशील पदार्थ मिलाने के लिए पूरी लैब बनाई गई थी। टीम को मौके पर 50 से ज्यादा श्रमिक काम करते मिले। उनमें दर्जनभर बाल श्रमिक और महिलाएं शामिल थीं। श्रमिकों ने बताया कि फैक्टरी में पूरे साल काम किया जाता है। इसके बाद डीएसपी ने जिला प्रशासन से एसडीएम, आबकारी एवं काराधान विभाग, श्रम विभाग, अग्निशमन विभाग की टीमों को मौके पर बुला लिया। आबादी क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ का काम किए जाने के बावजूद अग्निशमन व अन्य विभागों से भी अनुमति नहीं ली गई थी। प्रारंभिक जांच में जमीन किसी अशोक के नाम पर है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
कुंडली की प्रेम कॉलोनी में चल रही थी अवैध फैक्टरी
सोनीपत के बाद टीम कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के पास प्रेम कॉलोनी में करीब 200 गज के प्लाट में चल रही फैक्टरी में पहुंची। वहां से भी ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ। टीम को कैमिकल की 39 केन मिली, जिनमें दो भरी थी। साथ ही 17 ड्रम में केमिकल मिला। पटाखे बनाने के लिए बजरी पत्थर के 624 बोरे मिले। रेड के समय फैक्टरी में 16 श्रमिक काम कर रहे थे। बताया जा रहा है फैक्टरी नरेश जैन नाम के व्यक्ति की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

अवैध पटाखे तैयार किए जाने की सूचना पर सोनीपत व कुंडली क्षेत्र में रेड की गई। प्रशासन के साथ अन्य विभागों की टीम भी साथ थी। मौके पर विस्फोटक पदार्थ बनाते कुछ लोग मिले। फैक्टरियों के लिए अग्निशमन विभाग से कोई अनुमति तक नहीं ली। आबादी में होने से बड़ा नुकसान हो सकता था। मालिकों का पता लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- अजीत सिंह, डीएसपी सीएम फ्लाइंग।

सोनीपत फैक्टरी में तैयार व निर्माणाधीन पटाखे।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें