अकबरपुर बरोटा में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने में लगी जेसीबी। स्रोत: प्रशासन
सोनीपत। जिला प्रशासन ने गांव अकबरपुर बरोटा में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी के सामने ढाई एकड़ व बाजिदपुर सबौली रोड पर 18 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनियों में डब्ल्यूबीएम रोड, कच्चे रास्ते व व्यावसायिक शेड को ध्वस्त किया गया।
डीटीपी ने लोगों से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली जैसी कोई मूलभूत सुविधा नहीं देती है। डीटीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।