फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस ने की राहगीरों को राहवीर बनाने की कोशिश

Thu, 12 Mar 2026 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को राहवीर योजना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पुलिस ने वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान चलाकर राहगीरों को राहवीर योजना की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ममता सिंह के निर्देश और पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादियान के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक लाल सिंह की टीम ने राहगीरों को जागरूक किया गया।
लाल सिंह ने वाहन चालकों को बताया कि सरकार ने सड़क हादसों में कमी लाने और पीड़ितों को समय पर इलाज दिलाने के लिए राहवीर योजना शुरू की है। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति किसी घायल की जान बचाता है सरकार उसे 25 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और राहवीर की उपाधि से सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी पचड़ों से नहीं होगा सामना
निरीक्षक लाल सिंह ने कहा कि अक्सर लोग पुलिस पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के डर से घायलों की मदद नहीं करते। राहवीर को पुलिस या अस्पताल प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह परेशान नहीं किया जाएगा। गवाही के लिए भी मजबूर नहीं किया जाएगा। हमारी एक छोटी सी पहल किसी की जान बचा सकती है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक जिम्मेदार राहवीर बने। अभियान में सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने और ओवर स्पीडिंग से बचने की भी अपील की गई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और नियमों का पालन करने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें