फोटाे 14: सोनीपत के गांव जौशी चौहान के पास किए गए अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर। स्रोत: डीटीपी
- फोटो : mathura
सोनीपत। नगर योजनाकार विभाग की ओर से मंगलवार को गांव जोशी चौहान और देवडू के पास दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया।
कॉलोनाइजरों की ओर से जोशी चौहान के पास दो एकड़ में कॉलोनी काटी गई थी। टीम ने दो डीपीसी व सड़काें को उखाड़ दिया। गांव देवडू के पास 2.75 एकड़ में बसाई जा रही कॉलोनी में 17 डीपीसी, चहारदीवारी और कच्चे रास्ते तोड़ दिये गए। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रघुबीर की देखरेख में हुई।
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने कहा कि जिले में पनप रही अवैध काॅलोनियों और निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अवैध कॉलोनी में निर्माण करके अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न करें।