फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों पर लगाम नहीं लगाई तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे किसान

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में हुई बैठक के दौरान नारेबाजी करते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष रतन सिंह मान ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया करते थे। वही अब सत्ता में आकर आम जनता को महंगाई की चक्की में पीस रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को छोटूराम धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के वीरेंद्र पहल को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। बैठक में रत्न मान ने द सोनीपत सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण की मांग उठाते हुए कहा कि पानीपत और करनाल की तर्ज पर इसे भी आधुनिक बनाया जाए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्रह्म सिंह दहिया ने की। बैठक में किसान नेता हरपाल सुडल, सतगामा खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, सुनील, बिजेंद्र, अनिल सरगथल, कृष्ण, मुकेश, दलबीर, मनोज मदीना व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें