फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी के परिवार को न्याय नहीं मिल रहा तो आम जनता कैसे होगी सुरक्षित : राव नरेंद्र

Tue, 14 Oct 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38: सोनीपत में वोट चोर गद्दी छोड़ अ​भियान के तहत किए गए रोष मार्च के दौरान कांग्रेस प्रदेश
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस ने प्रदेश में वोट चोरी और एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार शाम को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांधी चौक से सुभाष चौक तक पदयात्रा और रोष प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा की अगुवाई जिला शहरी अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण अध्यक्ष संजय दहिया ने की।
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में लोकतंत्र पर सीधा हमला किया जा रहा है। वोट चोरी के जरिए जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम में धांधली की गई है। एक ही निवास स्थान पर कई वोट दर्ज होना और मशीनों की बैटरी 99 फीसदी मिलना तकनीकी रूप से असंभव है।
राहुल गांधी लगातार तथ्यों के साथ सच्चाई जनता के सामने रख रहे हैं। अब जनता समझ चुकी है कि सच्चाई क्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई मानती है न कि राजनीति का मुद्दा।
विज्ञापन

एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में राव नरेंद्र सिंह ने कहा एक अफसर परिवार को न्याय नहीं मिल रहा तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को मानवता और न्याय की दृष्टि से देख रही है और पीड़ित परिवार के साथ तब तक खड़ी रहेगी जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से जांच में पारदर्शिता की मांग उठाई।
इस मौके पर कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, सुरेंद्र पंवार, पदम दहिया, वरिष्ठ नेता जयभगवान आंतिल, रणजीत कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, मनोज रिढाऊ, राजीव सरोहा, मंजीत गहलावत, भगत सिंह, अशोक छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें