फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शोधार्थियों की मांगें नहीं मानी तो कुलपति कार्यालय पर लगेगा ताला

Mon, 15 Jul 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में शोधार्थी सोमवार को छठे दिन भी धरने पर डटे रहे। धरनारत शोधार्थियों को समर्थन देने के लिए किसान और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अगर शोधार्थियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघ के सदस्य कुलपति के कार्यालय पर ताला लगाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ व जनता सरकार मोर्चा के संयुक्त प्रतिनिधि के तौर पर युवा किसान नेता अक्षय नरवाल धरनारत शोधार्थियों के बीच पहुंचे। युवा किसान नेता ने कहा कि कुलपति से लेकर सफाई कर्मचारी तक सब विद्यार्थियों की वजह से हैं। इसके बावजूद भी इन्हें ही परेशान किया जा रहा है। उन्होंने शोधार्थियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसान संगठन विद्यार्थियों के समर्थन में विश्वविद्यालय के गेट पर धरना शुरू कर देंगे।
शोधार्थियों ने बताया कि शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने वादा किया था कि सोमवार तक कुलपति नोटिस निकाल कर समस्याओं का समाधान करेंगे, लेकिन नोटिस तो दूर कुलपति कार्यालय में भी नहीं आए। शोधार्थियों ने सर्वसम्मति से तय किया कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में बिजेंद्र चहल राज्य सचिव, देशराज नैन जिला प्रधान, सुनील कुमार जिला महासचिव, शोधार्थियों में संदीप पूनिया, सरू सचदेवा, जसविंदर, दीपक, सोमबीर, गरिमा, महिमा, विक्रमजीत, मैना, परवीन, उपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें