फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंथली से इनकार किया तो टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर 20 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। पानीपत निवासी टैक्सी चालक ने पांच युवकों पर मंथली मांगने और इनकार करने पर चाकू से हमला कर 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवकों ने पिस्तौल अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घायल को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव सुताना निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि बढ़खालसा के रहने वाले जयदेव की टैक्सी पर चालक है। आरोप है कि विनोद उर्फ खलनायक, कृष्ण समेत पांच युवकों ने उसे और उसके मालिक को धमकी दी कि टैक्सी चलाना छोड़ दो या उन्हें 30 हजार रुपये महीना वसूली के रूप में दो। पहली अप्रैल को पानीपत से आते हुए आरोपियों ने उसकी टैक्सी में अपनी कार से साइड मारकर रोकने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने पीछा करके मुरथल में उसकी टैक्सी रुकवा ली। इस दौरान चाकू-डंडों से हमला कर 20 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसे राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से खानपुर रेफर कर दिया गया। आरोप है कि खानपुर अस्पताल में भी आरोपियों ने उसे धमकी दी। परिजनों ने 100 नंबर पर कॉल की तो पुलिस के आने पर आरोपी भाग निकले।
मनीष का आरोप है कि आरोपी टैक्सी, रेहड़ी व अन्य विक्रेताओं से अवैध वसूली करते हैं। उसने बताया कि उसके मालिक के साथ आरोपियों का डेढ़ साल पहले भी झगड़ा हो गया था। इस दौरान बहालगढ़ चौकी में उनका समझौता कराया गया। 18 मार्च को पानीपत के समालखा में विनोद व कृष्ण व अन्य ने उनकी दूसरी गाड़ी के चालक सतेंद्र को पीटा था। इस बारे में समालखा थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

घायल टैक्सी चालक की शिकायत पर विनोद उर्फ खलनायक व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें