फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप सिद्धू ने गलत किया होगा तो उसे सजा जरूर मिलेगी : चढूनी

विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर किसानों से बातचीत करते भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल कराने के आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तारी पर भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि कोई गलत करता है तो उसे सजा जरूर मिलेगी। अगर उसने भी गलत किया है तो सरकार अपना काम कर रही है और उसे सजा मिल जाएगी। चढूनी ने आरोप लगाया कि दीप सिद्धू के सहारे भाजपा हिंदू-सिख दंगा कराना चाहती थी, लेकिन वह अपने षड्यंत्र में कामयाब नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जनता के सामने पहले ही भाजपा नेताओं के साथ उसके फोटो आ गए और जनता पूरी सच्चाई समझ गई। गुरनाम सिंह चढूनी मंगलवार को कुंडली धरनास्थल पर पत्रकारों के सात बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि उनके लिए अभी हम कुछ नहीं कर पाए हैं। ऐसी सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं जो उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कह रही हैं। एक संस्था ने पचास हजार रुपये देने की बात कही थी, लेकिन उसको एनआईए का नोटिस आ गया। चढूनी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने उनके परिवारों की मदद करने की बात कही थी तो वह जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन में मंच से पैसा आ रहा है और उसके हिसाब के बारे में उनको कुछ नहीं पता है। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ पारदर्शी है तो उसका हिसाब भी देने में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कुरुक्षेत्र की पंचायत में नहीं जाने को लेकर चढूनी ने कहा कि उनके पास अचानक संदेश आया कि आप भी आ जाओ। लेकिन मैंने पहले अन्य जगहों पर कार्यक्रम रखवाए हुए थे तो ऐसे मैं कैसे जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें