फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की शादी है तो गैस सिलिंडर के लिए समय से करें आवेदन : उपायुक्त

Sat, 28 Mar 2026 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग के अ​धिकारियों व गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक करती उपायुक्त नेहा सिंह। स्रोत :
विज्ञापन
सोनीपत। अगर किसी के परिवार में लड़की की शादी के लिए व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की आवश्यकता है तो वे एसडीएम कार्यालय, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग या उपायुक्त कार्यालय में आवेदन करें ताकि उन्हें समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जा सके। यह बात उपायुक्त नेहा सिंह ने एक बैठक में कही।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को लघु सचिवालय में एलपीजी व पीएनजी गैस से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर संबंधित अधिकारियों व एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर रहीं थी। उपायुक्त ने गैस एजेंसियों के संचालकों को निर्देश दिए कि वो सरकार की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार कार्य करें।
संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पीएनजी कनेक्शन विस्तार की प्रक्रिया को तेज करें। जिले में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शनों को तेजी से बढ़ाने तथा इसके लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पीएनजी के कनेक्शन के लिए निश्चित समय अवधि में मंजूरी दें व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए संबंधित एजेंसी के साथ समन्वय से कार्य करें।
बैठक में माइग्रेंट लेबर को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने, शादी व अन्य कार्यक्रमों में उपयोग किए जाने वाले गैस सिलेंडरों से जुड़े नियमों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर देने की समय अवधि तथा गैस वितरण व्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा और उसकी समीक्षा भी की।
इस मौके पर एसडीएम खरखौदा निर्मल नागर, एसडीएम गन्नौर प्रवेश काद्यान, सीटीएम डॉ. अनमोल, डीडीपीओ मनीष मलिक, डीएफएससी विंशेल सहरावत, सीएमओ डॉ. ज्योत्सना, डीईओ नवीन गुलिया व विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें