फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुत्तों को पत्थर मारने से रोकने पर बुजुर्ग को पीटा

Mon, 23 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुत्तों को ईंट मारने से रोकने पर एक युवक ने बुजुर्ग कर्मचारी को पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 15 स्थित श्मशान घाट के पास लकड़ी की टाल पर काम करने वाले 63 वर्षीय लायक सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 14 जून को लकड़ी की टाल पर बैठे थे। इसी दौरान वहां पर एक युवक आया। उसे देख कर कुत्ते भौंकने लगे। जिस पर उन्होंने कुत्तों को भगा दिया, लेकिन इसके बाद युवक ईंट उठाकर कुत्तों का मारने लगा। जिस पर उन्होंने युवक को टोक दिया।
युवक उनके साथ झगड़ा करने लगा। वह जाने लगा तो युवक रास्ता रोक कर मारपीट करने लगा। उसने डंडा उठा कर पैर पर मारा। जिससे पैर की हड्डी टूट गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। लकड़ी कारोबारी मनोहर लाल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें