फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईएएस नेहा सिंह ने संभाला उपायुक्त का कार्यभार

Sat, 21 Mar 2026 06:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत पहुंची नई उपायुक्त नेहा सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट करते निवर्तमान उपायुक्त सुशील सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। वर्ष 2015 बैच की आईएएस नेहा सिंह ने उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जन कल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय में प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना व जन समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहेगा।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी केवल योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि उनका सही और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा सिंह इससे पहले पलवल एवं कुरुक्षेत्र में उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, एसडीएम सुभाष चंद्र, डॉ. निर्मल नागर, प्रवेश कादियान, नगराधीश डॉ. अनमोल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें