संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के पुजारी हैं। राष्ट्र प्रथम, समाज द्वितीय एवं मैं और मेरा परिवार राजनीति सेवा का माध्यम के संकल्प को धरातल पर उतारते हैं। वह शनिवार को गांव जैनपुर में मुरथल मंडल, गढ़ी झंझारा में पुरखास मंडल व फतेहपुर में रोहट मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विचार रख रहे थे।
उन्होंने कहा कि विचार आधारित राजनैतिक दल ही लंबे समय तक स्थापित रह सकता है अन्यथा परिवार, वंश, धर्म, जातीय आधारित दल का अस्तित्व मिटने में ज्यादा देर नहीं लगती। जैन ने कहा कि लगातार प्रशिक्षण के दम पर ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।
इस दौरान मुरथल मंडल अध्यक्ष विकास कौशिक, पुरखास मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, रोहट मंडल अध्यक्ष सतेंद्र दहिया, जोगेंद्र शर्मा, राजेश शांडिल्य, गुलशन ठेकेदार, राजीव, विनोद त्यागी, जे पी रेवली, नवीन शर्मा भी मौजूद रहे।