फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीमा पर तैनात पति की लोकेशन की शेयर, पत्नी, साले व अन्य पर एफआईआर

Wed, 25 Mar 2026 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा । गांव रोहणा निवासी भारतीय वायुसेना के कर्मी विनय दहिया ने दांपत्य विवाद के बीच पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर पत्नी पर उनका निजी डाटा, सीडीआर, लोकेशन आदि का अवैध इस्तेमाल व निगरानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्नी, साले वह अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विनय दहिया ने कहा कि वह वर्ष 2012 से भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती एयर फोर्स स्टेशन पठानकोट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ज्योति, रोहतक निवासी साले दर्शन, रोहणा निवासी जयकरण व कुछ अन्य लोगों ने उनका कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और मोबाइल फोन लोकेशन उनकी जानकारी या सहमति के बिना हासिल कर दुरुपयोग किया है।
उन्होंने संदेह जताया कि उक्त जानकारी को अवैध तरीके से प्राप्त कर कुछ लोग उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं जो उनकी निजता का उल्लंघन है। विनय का आरोप है कि इस डाटा का इस्तेमाल उन्हें परेशान करने और कथित रूप से पैसे ऐंठने के लिए हो रहा है।
विज्ञापन

वायुसेना कर्मी ने मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनकी तैनाती संवेदनशील क्षेत्र में है। इस प्रकार की जानकारी का लीक होना गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लिया गया डाटा
वायुसेना कर्मी विनय का कहना है कि जिस दौरान उनकी लोकेशन, अन्य जानकारी व डाटा लिया गया उस समय ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया जा रहा था। वह खुद उस दौरान पठानकोट में तैनात थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर उक्त के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत पर थाना खरखौदा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

अभी तक की जांच में निजता का हनन व राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा जैसे आरोपों को लेकर फिलहाल कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पति ने अपनी पत्नी पर ही यह आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच चल रही है। -पवन कुमार, प्रभारी, थाना खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें