फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पति ने ही घरेलू कलह में हत्या कर जलाया था शिक्षिका पत्नी का शव, गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26- क्राइम यूनिट गन्नौर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया आरोपी उपकार। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। सोनीपत ऋषि कॉलोनी के गली नंबर-2 में शिक्षिका पत्नी की हत्या कर शव जलाने के बाद भागे आरोपी पति को क्राइम यूनिट गन्नौर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उपकार मूलरूप से यमुनानगर के जगाधरी स्थित विष्णु नगर का रहने वाला है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने घरेलू कलह में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन


पंजाब के जीरकपुर निवासी त्रिशला ने 26 अक्तूबर को सोनीपत के सिविल लाइन थाना में शिकायत दी थी कि उनकी बहन सरिता की शादी वर्ष 2004 में कपिल से हुई थी। सरिता को कपिल से एक बेटी है। बाद में उनका तलाक हो गया था। वर्ष 2018 में उनकी बहन ने उपकार से प्रेम विवाह कर लिया था। वह उसके साथ सोनीपत की ऋषि कॉलोनी में रहने लगी थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उपकार व सरिता में विवाद होने लगा था। उपकार अक्सर सरिता की पिटाई करने लगा था। 20 अक्तूबर को उपकार ने सरिता को कॉल कर पैसे व सामान मांगने के साथ जबरदस्ती घर बुलाया था। 25 अक्तूबर को सरिता ने उन्हें फोन पर बताया था कि उपकार उनका गला दबा रहा है, इसके बाद फोन कट गया था। उसी रात उन्हें सरिता के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। इसमें सरिता की मौत हो गई थी। त्रिशला ने आरोप लगाया था कि उपकार ने रंजिशन सरिता की हत्या कर शव को जलाया है। पुलिस ने उपकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब मामले में क्राइम यूनिट गन्नौर के जांच अधिकारी उप निरीक्षक रोहित व सोमदत्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



एक साथ पढ़ते थे सरिता, उपकार व उपकार की पहली पत्नी

पुलिस जांच में सामने आया है कि सरिता, उपकार और उपकार की पहली पत्नी यमुनानगर में एक साथ पढ़ते थे। जहां पर सरिता की शादी कपिल से हो गई थी। वहीं उपकार की भी शादी हो गई थी। उपकार को पहली पत्नी से दो बेटे हैं। इसमें एक बेटा विदेश में गया है। वहीं सरिता के पास एक बेटी है। उपकार को व्यापार में घाटा होने के बाद वह यमुनानगर छोड़की दिल्ली नरेला में आ गया था। यहीं से वह एक दिन सरिता से मिला तो उसे पता लगा कि वह पति से अलग रह रही है। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें