फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चोरी के आरोप से आहत सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 29 Jan 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मोहाना स्थित टावर कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह कंपनी में चोरी के आरोप लगने से आहत थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने मैनेजर और स्टोर मैन पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मोहाना निवासी रमेश (50) सोमवार दोपहर चौबारे में थे। अचानक से गोली चलने की आवाज सुन कर परिजन ऊपर गए तो उन्हें बिस्तर खून से लथपथ पड़ा पाया। उन्होंने खुद की कनपटी पर गोली मार रखी थी। परिजनों ने जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी। मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
मृतक की पत्नी रेखा ने पुलिस को बताया कि उनके पति पर टावर लगाने की कंपनी मैनेजर और स्टोर मैन दबाव बना रहे थे कि कंपनी में चोरी हुई है। उनके पति ने उनके सामने चोरी होने से मना कर दिया था। वह लगातार उन पर दबाव बना रहे थे। इसके चलते उनके पति ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें