गोहाना(सोनीपत)। गांव जौली के खेत में एकत्रित कर रखी गई पराली में किसी ने आग लगा दी। इसमें करीब 20 एकड़ की पराली जलकर राख हो गई। किसान ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किसान अमन ने बताया कि उन्होंने गांव के धर्म सिंह के खेत को पट्टे पर लेकर उसमें पशु चारे के लिए पराली एकत्रित की थी। शनिवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी। अगले दिन सुबह किसान खेतों की तरफ गए तो पराली जली हुई मिली। ग्रामीण बिशन सिंह ने उसे फोन करके सूचना दी। किसान ने पराली जलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने व नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।