सोनीपत। मानव अधिकार सरंक्षण संघ की ओर से नगर निगम चुनाव में जीते मेयर पद और सभी वार्ड पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने कहा कि जनता ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया है।
विज्ञापन
अब सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे बिना किसी भेदभाव, जातिवाद व राजनीतिक द्वेष की भावना के पूरे शहर के समग्र विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नगर निगम की नई टीम शहर की मूलभूत समस्याओं जैसे सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सीवरेज जाम, पेयजल, टूटी सड़कों एवं अन्य जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करेगी, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।