फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्रा से पोंछा लगवाने के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Wed, 24 Sep 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। राज्य मानव अधिकार आयोग ने सोनीपत के एक निजी स्कूल की प्राचार्य की तरफ से पांचवीं कक्षा की छात्रा से क्लास रूम में पोंछा लगवाने और दूसरे बच्चों के सामने खड़ा करके शेम-शेम बुलवाने के मामले में सख्त रुख दिखाया है। अधिकारियों से प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। प्रकरण के बाद से अपमानित छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।
आयोग ने पुलिस आयुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी से 28 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है। आयोग ने कहा कि छात्रा का मानसिक स्वास्थ्य सर्वोपरि है। इस प्रकार का अपमानजनक व्यवहार शिक्षा के उद्देश्य के विपरीत है। अ
विज्ञापन

गर आरोप सिद्ध होते हैं तो यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। एक महिला ने 12 सितंबर को उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी से स्कूल प्राचार्य ने क्लास रूम में पोंछा लगवाया और अमानवीय व्यवहार किया।
प्राचार्य ने छात्रा से शेम-शेम बुलवाया और धमकी दी कि अगर होमवर्क पूरा नहीं किया तो उसके बाल मुड़वा दिए जाएंगे। अब राज्य मानवाधिकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, गरिमामय और पोषणकारी वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन का यह कर्तव्य है कि वह बच्चों को हर प्रकार के मानसिक एवं शारीरिक शोषण से बचाए। आयोग ने अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जांच के आदेश दिए हैं। आयोग से सख्त रुख के बाद अब स्कूल प्रबंधन के ऊपर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें