फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा रहित होना चाहिए मनुष्य का खान-पान : जयेंद्र

Wed, 22 Apr 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो . सोनीपत के आर्य समाज मॉडल टाउन में आयोजित हवन में आहुति डालते श्रद्धालु। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। आर्य समाज मॉडल टाउन का सात दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। वार्षिकोत्सव के दूसरे दिवस का कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान ज्ञानेश्वर त्यागी ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य सतन देव सत्यम की ओर से वेदपाठ और यज्ञ से हुई। मुख्य प्रवक्ता आचार्य जयेंद्र आर्य ने कहा कि मनुष्य का खानपान हिंसा रहित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांसाहार से पशुओं की हिंसा होती है और इससे हृदय रोग, मोटापा, कैंसर, शूगर, ब्लड प्रैशर तथा किडनी जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है, जबकि शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
उन्होंने दाल, रोटी, हरी सब्जियां, सूखे फल, दूध, दही और शुद्ध घी जैसे पोषक आहार अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान मधु आर्य, महेश जुनेजा, प्रमोद मल्होत्रा, सुमन भगत, गीता सहगल, विनोद सहगल, हरिचंद स्नेही, ईश्वर सिंह, सविता मल्होत्रा, कौशल्या देवी और कृष्णा भूटानी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें