राई। बहालगढ़ में एक गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे मिले हैं। चोरी निरोधक स्टाफ ने सूचना के बाद छापा मारकर पटाखों को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चोरी निरोधक स्टाफ के एएसआई राजेश ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह टीम के साथ खेवड़ा रोड बहालगढ़ में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिक्का कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने दिपालपुर रोड स्थित बहालगढ़ में एक निजी अस्पताल की लैब के पास गोदाम में पटाखे रखे हुए हैं। छापा मारने पर वहां दुकानदार नरेंद्र मिला। जांच में दुकान से भारी मात्रा में पटाखे मिले। दुकानदार उनके बारे में कोई लाइसेंस नहीं दे सका। जब नरेंद्र ने लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दे सका। स्टाफ ने दुकान के अंदर से 19 पेटी अनार, 3 पेटी सुतली बम, 42 पेट फुलझड़ी, एक पेटी स्काई बम बरामद किए। पटाखों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पटाखे व आरोपी को बहालगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया गया। दुकानदार को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
10 दिन में तीन मामले सामने आए
सोनीपत में अवैध रूप से पटाखे बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोनीपत में 10 दिन के अंदर तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले भी बुधवार को ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गोहाना में खल-बिनौले की दुकान से पटाखे बरामद किए थे। इससे पहले 21 अक्तूबर को दयाल चौक के पास दुकान से पटाखे बरामद किए थे।
वर्जन
चोरी निरोधक स्टाफ ने सूचना के बाद बम-पटाखे बरामद किए है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे जमानत दे दी गई।
इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़