फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन 30 को देगी धरना

Tue, 28 Jul 2026 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो: सोनीपत के सेक्टर-15 में बैठक करते हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के पदा​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर-1266 की प्रमुख कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार रोहिला ने की जबकि संचालन जिला चेयरमैन राकेश त्यागी ने किया।
बैठक में विभिन्न कर्मचारी मुद्दों पर चर्चा करते हुए चेतावनी दी गई कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 30 जुलाई से धरना शुरू किया जाएगा। यूनियन ने आरोप लगाया कि विभाग में कुछ स्वयंभू और कथित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों की गतिविधियों से विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। फर्जी शिकायतों के आधार पर चपरासी, सफाई कर्मचारी और चौकीदार जैसे कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले से बदले गए कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी हुई तो यूनियन आंदोलन करेगी। इस दौरान सुरेश रोहिल्ला, राकेश त्यागी, ध्रुव कुमार, राजकुमार, समे सिंह, शमशेर सिंह, योगप्रकाश और सुरेंद्र सिंह रंगा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें