भैणीक्षचंद्रपाल गांव में नशे के खिलाफ जागरूक करते पुलिस अधिकारी। स्रोत पुलिस
महम। स्थानीय पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है। थाना प्रभारी सतपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को भैणी चंद्रपाल गांव में अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि नशे की वजह से युवाओं की मौत और परिवार टूटने जैसी घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है लेकिन सफल नहीं हो पा रहा है तो पुलिस उसकी मदद करेगी। इस दौरान पीएएसआई गौरव, एएसआई सुरेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।