सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि आदर्श नगर की मुख्य गली व साथ लगते अन्य क्षेत्र में 11केवी एल्यूमिनियम कंडक्टर एचटी लाइन को एक्सएलपीई केबल में तब्दील किया जाएगा। इसपर करीब 42 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने टेंडर आवंटित करके वर्क ऑर्डर भी कर दिया है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने शुक्रवार को काॅलोनी के लोगों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस लाइन की वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं, इसलिए इस बिजली की लाइन को एक्सएलपीई केबल में तब्दील किया जाएगा। बिजली निगम के अधिकारियों को लाइन बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद बिजली निगम की ओर से लाइन बदलने के लिए टेंडर लगाया गया। करीब 42 लाख रुपये की लागत से दो भागों में लाइन को बदला जाएगा। इस कार्य के बाद हादसों पर रोक लगेगी। साथ ही लोगों को राहत मिल सकेगी। इस दौरान पार्षद बिजेंद्र मलिक, हरेंद्र राठी, बलवान चहल, वजीर रोहिल्ला, आंनद, देवेंद्र कादियान, बनी सिंह, रमेश, अजय, जगदीश दहिया, जयभगवान सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।